onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Friday, January 19, 2018

मुझे लगा कि मैं बड़ी हस्ती लेकिन अमिताभ के सामने नि:शब्द हो गया: बॉलीवुड प्रोग्राम में नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को शालोम बॉलीवुड प्रोग्राम में शिरकत की। उनके साथ पत्नी सारा नेतन्याहू भी मौजूद थी। इजरायली पीएम ने कहा कि दुनिया बॉलीवुड को प्यार करती है, इजरायल बॉलीवुड को प्यार करता है। नेतन्याहू ने ये भी कहा कि मुझे लगता था कि मैं बड़ी हस्ती हूं। अमिताभ से मिलकर मुझे उनके जलवे का अहसास हुआ। मैं स्पीचलेस (नि:शब्द) हूं। उनके पास मुझसे ज्यादा 3 करोड़ ट्विटर फॉलोअर्स हैं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बेंजामिन नेतन्याहू, सारा नेतन्याहू और बॉलीवुड हस्तियों के साथ एक सेल्फी भी ली। बता दें कि इजरायल के पीएम 6 दिन के दौरे पर रविवार को भारत आए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FPga9s
via IFTTT

No comments:

Post a Comment