
देश गणतंत्र दिवस 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन, इन सालों में लोकतंत्र के इस उत्सव के कलेवर बदल गए हैं। 68 साल पहले 26 जनवरी 1950 को सुबह 10.18 मिनट पर भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके ठीक 6 मिनट बाद पहले राष्ट्रपति के तौर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शपथ ली थी। भारतीय संविधान को हाथ से लिखा गया था और शांति निकेतन के कलाकारों ने इसे बखूबी पन्नों पर उकेरा था। राजपथ पर इस प्रोग्राम की शुरुआत 1955 से शुरू हुई, इससे पहले गणतंत्र दिवस प्रोग्राम लालकिला और रामलीला ग्राउंड में होता था। आज इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 50,000 जवान तैनात किए गए हैं, लेकिन पहले रिपब्लिक डे पर सुरक्षा घेरे जैसा कोई प्रबंध नहीं था। DainikBhaskar.com आपको बता रहा है गणतंत्र दिवस के बारे में ऐसे ही कुछ रेयर फैक्ट्स।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DBYxfU
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment