
नई दिल्ली. पद्मावत की रिलीज से पहले बुधवार को महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए। राजपूत करणी सेना और राजपूत संगठनों ने कई जगहों पर गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ की। इस हिंसा पर करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा, "ये दुखद है, गलत है, लेकिन मन की ज्वाला को सड़कों पर धधकने से कोई नहीं रोक सकता.. मैं भी नहीं।' बता दें कि पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होनी है। लेकिन, विरोध को देखते हुए मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 4 राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग ना करने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने कहा कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा में हम फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2F8WFaY
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment