
भारत की आंचल ठाकुर ने मंगलवार को इंटरनेशनल स्कीइंग कॉम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ वो इस खेल में भारत को मेडल दिलाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। 21 साल की आंचल ने ये मेडल तुर्की में चल रहे अल्पाइन एज्डर 3200 कप में जीता। इस जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उनके अलावा खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने भी आंचल के मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Dgqo1X
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment