onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, January 21, 2018

बोर्ड के मेंबर्स जितना विराट को पूजते हैं, उतना तो मोदी को कैबिनेट के सदस्य नहीं करते होंगे: रामचंद्र गुहा

हिस्टॉरियन रामचंद्र गुहा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अफसरों और टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारी विराट कोहली को जितना पूजते हैं, उतना तो केंद्र सरकार में कैबिनेट के सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं पूजते होंगे। गुहा ने बीसीसीआई को विराट के अहंकार के आगे समर्पण कर चुकी संस्था बताया। गुहा ने ये सारे आरोप एक आर्टिकल लिख कर लगाए हैं। गुहा देश में बीसीसीआई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) के मेंबर भी थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार कल्चर का हवाला देकर अपना पद चार महीने में ही छोड़ दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DztC2Y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment