onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 6, 2018

राहुल गांधी ने अरुण जेटली को कहा था जेटलाई: वेंकैया ने लोकसभा भेजा विशेषाधिकार हनन नोटिस

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने शनिवार को राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पास भेज दिया। दरअसल, अपने एक ट्वीट में राहुल ने देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली का सरनेम बिगाड़ कर ‘जेटलाई’ कर दिया था। इसके विरोध में गुरुवार को राज्यसभा में राहुल के खिलाफ नोटिस दिया गया। नोटिस में राहुल की इस हरकत को आपत्तिजनक बताया गया था। हालांकि, वेंकैया नायडू ने इस मामले को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को भेजा है, क्योंकि राहुल लोकसभा सांसद हैं और उनपर कार्रवाई भी लोकसभा में ही चलाई जा सकती है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Cww4DJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment