
सुप्रीम कोर्ट से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद 25 जनवरी को पद्मावत की देशभर में स्क्रीनिंग होगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फिल्म विवाद से जुड़े पक्षों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। करणी सेना ने अपील की है कि सिनेमा हॉल में जनता ही कर्फ्यू लगा दे। उधर, कांग्रेस ने कहा कि उम्मीद है कि राज्य सरकारें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेगी। बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में बैन लगाने के खिलाफ फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। गुरुवार को इस पर सुनवाई करते वक्त सुप्रीम कोर्ट ने इन राज्यों के नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Bc91fZ
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment