
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जीएमटी काउंसिल की मीटिंग के बाद एक डिनर दिया। इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली और सभी राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। डिनर में जेटली और केजरी की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इससे पहले दिल्ली के सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। मोदी सरकार के मंत्रियों से केजरीवाल की मुलाकातों पर दिल्ली कांग्रेस के प्रेसिडेंट अजय माकन ने ट्वीट कर तंज कसा। बता दें कि डीडीसीए से जुड़े कथित घोटाले में केजरीवाल समेत 5 आप नेताओं ने जेटली पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद वित्त मंत्री ने उनके खिलाफ 10-10 करोड़ के दो मानहानि केस फाइल किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mTFwLM
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment