
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डॉ. प्रवीण तोगड़िया (62) को बुधवार को चंद्रमणि हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हॉस्पिटल से बाहर आते ही तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "क्राइम ब्रांच दिल्ली के इशारे पर काम कर रही है। नकली वीडियो बनाकर मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।" तोगड़िया ने कहा कि वे क्राइम ब्रांच के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे। बता दें कि तोगड़िया सोमवार को अहमदाबाद में रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। करीब 12 घंटे बाद वो बेहोश मिले थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mP8pZe
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment