
बीजिंग. चीन ने शुक्रवार को डोकलाम में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर सफाई दी। चीन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन लू कांग ने कहा, "ये जायज है और वहां रह रहे सैनिकों और लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाना हमारा मकसद है।' हाल में आई मीडिया रिपोर्ट्स में डोकलाम में चीन के मिलिट्री कॉम्प्लेक्स की सेटेलाइट इमेज जारी किए जाने पर लू कांग ने कहा, "मैंने ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं। मुझे नहीं मालूम कौन इस तरह की तस्वीरें जारी करता है। हालांकि, इस बारे में मुझे पूरी जानकारी नहीं है।' बता दें कि भारत के आर्मी चीफ बिपिन रावत ने डोकलाम पर बयान दिया था कि वहां हमारी भी सेनाएं मौजूद हैं और वहां चीन के सैनिकों की मौजूदगी गंभीर बात नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2EW3psG
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment