
बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा में अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहली बार दो रैलियां की। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में त्रिपुरा में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शाह दो दिन नॉर्थ-ईस्ट दौरे पर हैं। इस दौरान राज्य में सीनियर नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बता दें कि उनके दौरे से पहले त्रिपुरा के कुछ शहरों में बीजेपी-सीपीआईएम वर्कर्स के बीच झड़प भी हुईं। सोमवार को वह नगालैंड जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2qBs5UX
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment