
नए साल में महाराष्ट्र जातीय हिंसा में झुलस गया। सोमवार को पुणे के पास भीमा-कोरेगांव लड़ाई की 200वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में दो गुटों की हिंसा में एक शख्स की मौत हो गई थी। हिंसा पुणे से करीब 30 किलोमीटर दूर पुणे-अहमदनगर हाईवे पर हुई थी। इसके बाद मंगलवार को जातीय हिंसा मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, अहमदनगर जैसे 18 शहरों तक फैल गई। इन इलाकों में पत्थरबाजी की दर्जनों घटनाएं हुईं। इनमें 134 बसों को नुकसान पहुंचा है। भारिप, बहुजन महासंघ, महाराष्ट्र डेमोक्रेटिक फ्रंट, महाराष्ट्र लेफ्ट फ्रंट समेत 250 से ज्यादा दलित संगठनों ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lKTuOr
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment