
पिछले दिनों अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद इंडियन आर्मी ने सोमवार को कहा कि हमारे सैनिक पूरी तरह से तैयार हैं। उम्मीद है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ऑफ चाइना के जवान आगे कहीं पर भी ऐसी गलती करने की कोशिश नहीं करेगी। यहां चीन की रोड बनाने वाली टीम भारतीय इलाके में आई तो हमारे जवानों ने उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद बातचीत कर सामान और मशीनें भी उन्हें लौटा दीं। सीमा पर जवानों का मूवमेंट बढ़ाने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से हो रहा है। बता दें कि पिछले साल जुलाई से अगस्त तक में सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में दोनों देशों की सेनाएं 74 दिन तक आमने-सामने रही थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mHhF1F
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment