
आधार को चुनौती देने वाली पिटीशंस पर गुरुवार को दूसरे दिन भी सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की कांस्टीट्यूशन बेंच की सुनवाई जारी रही। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि सरकार कई बार आधार का डाटा फुलप्रूफ होने से जुड़े दावे कर चुकी है, लेकिन हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का डाटा लीक हो गया था। पिटीशनर्स की ओर से सीनियर एडवोकेट श्याम दिवान ने जस्टिस चंद्रचूड़ का एक फैसला पढ़ते हुए कहा कि संवैधानिक लोकतंत्र तभी तक जीवित रहता है, जब तक नागरिकों को भरोसा रहता है कि देश में कानून का शासन होगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Be1P30
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment