
अमेरिका में 3 दिन तक चला शटडाउन (हड़ताल) मंगलवार को खत्म हो गया। रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स के बीच हुए समझौते के बाद प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकार के लिए एक शॉर्ट टर्म फंडिंग बिल साइन किया। इसी के साथ मंगलवार से सभी सरकारी सर्विसेज दोबारा शुरू हो जाएंगी। बता दें कि 20 जनवरी को अमेरिकी संसद में इसी शॉर्ट टर्म स्पेंडिंग बिल (सरकारी खर्च को लेकर विधेयक) को लेकर सीनेट में सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद ट्रम्प सरकार ऑफिशियली शट-डाउन पर चली गई थी। इसकी वजह से कई फेडरल इम्प्लाॅइज शनिवार से ही बिना सैलरी के रहने को मजबूर थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2n4ehNA
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment