
अमेरिका ने कहा है कि अगर पाकिस्तान अपने यहां पनाह पाए तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई नहीं करता तो अमेरिका के पास सभी ऑप्शन खुले हुए हैं। व्हाइट हाउस से यह वॉर्निंग शुक्रवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब 2 अरब डॉलर (12668 करोड़ रुपए) की मदद रोके जाने के बाद आई है। ट्रम्प ने जताई थी नाराजगी - आतंकियों पर माकूल कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज अमेरिका ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दी जाने वाली 2 अरब डॉलर की मदद रोक दी थी। - नए साल के पहले ट्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि 15 साल में अमेरिका ने पाकिस्तान को मदद के नाम पर 33 अरब डॉलर (करीब 2 लाख करोड़ रुपए) दिए, लेकिन बदले में उसे झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं मिला।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lZPHwU
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment