onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, January 9, 2018

पुलिसवालों से खुल्ले पैसे मांगे तो हुआ विवाद, बेरहमी से की युवक की पिटाई

हरियाणा पुलिस द्वारा दो युवकों से मारपीट के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस बेरहमी से पिटते हुए नजर आ रही है। दोनों वीडियो सोनीपत जिले के हैं। एक वीडियो खरखौदा का है जहां पुलिस से खुल्ले पैसे मांगने पर एक युवक की बहस हो गई और फिर पुलिसकर्मियों ने आव देखा न ताव और उसे पिटना शुरू कर दिया। युवक का आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की और फिर अलग-अलग गलत धाराओं में मामला दर्ज कर दिया। वहीं पुलिस युवक की ही गलती बता रही है। दूसरा मामला एक अॉटो चालक की पिटाई का है, जिसमें पुलिसकर्मी उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। ये दोनों वीडियो वायरल हो रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Fhcjlf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment