onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Thursday, January 4, 2018

चारा घोटाला: अल्फाबेटिकल ऑर्डर में सुनाई जाएगी सजा, लालू का नाम आने में हो सकती है देरी

बिहार के चारा घोटाला से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में सीबीआई कोर्ट आज से सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करेगी। सजा का एलान अल्फाबेटिकल ऑर्डर में किया जाएगा। लालू प्रसाद यादव का नाम L से शुरू होता है। लिहाजा, उनको सजा शुक्रवार या फिर शनिवार को भी सुनाई जा सकती है। इस मामले में कुल 16 दोषी हैं। बुधवार को दो वकीलों के निधन की वजह से कोर्ट की कार्रवाई पूरे वक्त नहीं हो पाई थी। एक दोषी का नाम बेक जूलियस है। उसके वकील ने जरूर कुछ देर बहस की थी। जेल में दोषियों को सुविधा देने में भेदभाव बरतने काे लेकर कोर्ट ने जेल सुपरिडेंटेंट को शो-कॉज नोटिस जारी किया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2qjvJ5A
via IFTTT

No comments:

Post a Comment