
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शुक्रवार शाम राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग हुई। इनमें राजनीति के साथ वकालत करने वाले सलमान खुर्शीद, मनीष तिवारी और पी. चिदंबरम समेत कई नेता शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''सीनियर जजों ने मीडिया के सामने और चीफ जस्टिस को लिखे लेटर में जो मुद्दे उठाए, वो परेशान करने वाले हैं। जस्टिस लोया की मौत की जांच सीनियर जज से करानी चाहिए।'' बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार जजों ने मीडिया से बात कर सीजेआई के कामकाज के तरीकों पर सवाल खड़े किए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CUjbni
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment