
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा पर पाकिस्तान की पैनी निगाहें हैं। उसके फॉरेन मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत और इजराइल मिलकर एक अलायंस बना रहे हैं। आसिफ ने कहा- भारत ने कश्मीर में मुस्लिमों की जमीन पर कब्जा किया। यही काम इजरायल ने भी बड़े पैमाने पर किया। लेकिन, पाकिस्तान इन दोनों से ही मुकाबला करने की ताकत रखता है। बता दें कि नेतन्याहू की इंडिया विजिट के दौरान 9 समझौतों पर दस्तखत किए गए हैं। इनमें डिफेंस सेक्टर भी शामिल है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DEBZrC
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment