
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके एडमिनिस्ट्रेशन पर लिखी गई किताब को खुद US प्रेसिडेंट ने झूठ का पुलिंदा कहा। ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "माइकल वोल्फ की किताब झूठ से भरी हुई है। इस झूठी किताब के लिए मैंने उसे (वोल्फ) व्हाइट हाउस में कभी नहीं आने दिया और ना ही उससे इसके लिए कभी बात की।' बता दें कि वोल्फ की किताब "फायर एंड फ्यूरी: इनसाइड द ट्रम्प व्हाइट हाउस' में दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रेसिडेंट नहीं बनना चाहते थे और उनके चुनाव जीतने पर मिलेनिया खुश नहीं थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CKomu0
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment