
करणी सेना ने वॉर्निंग दी है कि वह किसी भी हालत में पद्मावत फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। ऐसा हुआ और कानून व्यवस्था बिगड़ी तो इसके जिम्मेदार फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली होंगे। इसके साथ ही करणी सेना ने फिल्म देखने से भी इनकार कर दिया है। एक दिन पहले ही संगठन के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की ओर से फिल्म दिखाने के लिए लेटर भेजा गया है। उधर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज से रोक हटाने के खिलाफ दायर की गईं मध्य प्रदेश, राजस्थान सरकार की पिटीशंस मंगलवार को खारिज कर दीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Bn7P9x
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment