
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को अपनी एक वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने इसका एलान किया। इसका मकसद लोगों को अपने साथ जोड़ना है। इस वेबसाइट पर लोग अपना नाम और वोटर आईडी नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि रविवार को रजनीकांत ने राजनीति में आने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में वे सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DJGOyN
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment