
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार हमारी सेनाओं को सुरक्षित नहीं रख पा रही है। सर्जिकल स्ट्राइक जैसे नाटकीय प्रदर्शन का भी कोई असर नहीं हुआ। बता दें कि 30 दिसंबर की रात तीन आतंकियों ने पुलवामा में फिदायीन हमला किया, जिसमें 5 जवान शहीद हो गए और 3 आतंकी मारे गए थे। इससे पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भारत ने PoK में दूसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। कश्मीर घाटी से आतंकियों के सफाया करने के लिए सिक्युरिटी फोर्सेस पिछले कुछ महीने से ऑपरेशन ऑलआउट चला रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CpCojv
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment