
बहरीन में दी गई राहुल गांधी की स्पीच पर बीजेपी ने पलटवार किया। पार्टी के सीनियर लीडर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनके (राहुल) पिताजी राजीव गांधी ने 1986 में पाप किया था। जिसकी वजह से शाहबानो को सिर्फ 174 रुपए मिले थे। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के दबाव में सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट दिया था। जो पार्टी 31 साल बाद भी कट्टरपंथियों से ऊपर नहीं उठ सकती वह हमें बहरीन में उपदेश दे रही है। बता दें कि राहुल ने मंगलवार को बहरीन में कहा था कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर बुरी तरह नाकाम रही है और इसे छुपाने के लिए जाति-मजहब के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mhraEx
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment