onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Saturday, January 20, 2018

केजरी को सत्ता में रहने का हक नहीं, इस्तीफा दें: BJP-कांग्रेस; अन्ना बोले- कहा था पार्टी मत बनाओ

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता खतरे में है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) ने राष्ट्रपति को भेजी सिफारिश में AAP विधायकों की सदस्यता रद्द करने की बात कही। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं, इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में केजरी के सहयोगी रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा, ''मैंने कहा था कि पार्टी मत बनाओ। इससे देश सेवा नहीं हो सकती। ऐसा होता तो आजादी के 70 सालों में देश के हालात बदल जाते।''

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mPT89T
via IFTTT

No comments:

Post a Comment