
सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहाने बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में 1975 जैसे इमरजेंसी के हालात न बनें, इसके लिए संसद सत्र बुराकर चर्चा की जाए। अगर पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को भी लगता है कि लोकतंत्र पर खतरा है। फिर उन्हें भी निडर होकर जजों की तरह इसके बचाव में खड़े होना चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को जजों ने पहली बार मीडिया के सामने आकर सीजेआई के कामकाज के तरीकों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लोकतंत्र पर खतरे की बात भी कही थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mz0ijo
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment