onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Wednesday, January 10, 2018

BJP-RSS में भी आतंकी, कर्नाटक में सांप्रदायिकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे: CM सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह के आरोपों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी, संघ परिवार और बजरंग दल में भी आतंकी हैं। इनके लोग आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर राज्य में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पहले शाह ने परिवर्तन रैली में कहा कि सिद्धारमैया वोट बैंक की राजनीति करते हैं और हिंदू विरोधी सरकार चला रहे हैं। उन्होंने देश विरोधी संगठन SDPI के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए। उधर, स्टेट बीजेपी ने सिद्धारमैया के दावों को बकवास करार दिया। पार्टी ने कहा कि सीएम ऐसे बयान देकर आने वाले चुनाव में ध्रुवीकरण करना चाहते हैं। बता दें कि कर्नाटक में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2D1jG1W
via IFTTT

No comments:

Post a Comment