
हैदराबाद. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पद्मावत को बकवास फिल्म बताया है। ओवैसी ने शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय से अपील की कि इस फिल्म को देखकर अपना वक्त बर्बाद ना करें। ओवैसी ने ये बातें वारंगल में एक सभा के दौरान कहीं। बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को देशभर में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर राजपूत समाज, राजघरानों और कई बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई थी। देशभर में प्रदर्शनों के चलते फिल्म विवादों में आ गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2EY2vMm
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment