
राज्यसभा के टिकट बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी में शुरू हुए घमासान में अब 'बाहुबली' के कैरेक्टर्स की एंट्री हो गई। दो दिन पहले गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर दिल्ली सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया। जवाब में विश्वास ने उन्हें 'कटप्पा' कह दिया। अब अरविंद केजरीवाल के करीबी और कुमार को बीजेपी एजेंट बता चुके विधायक अमानतुल्लाह खान ने इशारों में ट्वीट किया, ''फुके हुए कारतूस भी आज कल खुद को बाहुबली कहते हैं।'' उधर, विश्वास ने शनिवार को शायराना अंदाज में कहा, ''मेरे लहजे में जी-हुज़ूर न था, इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था।'' बता दें कि दिल्ली की 3 राज्यसभा सीटों के लिए संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता उम्मीदवार हैं। तीनों ने 4 जनवरी को अपना पर्चा दाखिल किया। टिकट नहीं मिलने से नाराज विश्वास ने खुद को शहीद बताया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2D0m7j4
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment