
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधायकों पर झूठे केस और मुझ पर सीबीआई रेड कराई गई। पूरे देश में एक केजरीवाल ही भ्रष्ट मिला, बाकी सब तो ईमानदारे हैं। सत्य के रास्ते पर चलने में परेशानियां तो आती हैं पर जीत उसी की होती है। उधर, दिल्ली बीजेपी प्रेसिडेंट मनोज तिवारी ने इसे सत्य की जीत बताया। बता दें कि चुनाव आयोग ने संसदीय सचिव का पद रखने पर आप विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति से की थी। जिसे रविवार को मंजूरी मिल गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2rotBKt
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment