
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा कैंडिडेट संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता ने गुरुवार को नॉमिनेशन भरा। इस दौरान संजय सिंह के साथ पार्टी के कई विधायक और रूठे हुए नेता आशुतोष भी नजर आए। तीनों के चुनावी हलफनामों के मुताबिक, संजय ने पिछले एक साल में महज 224 रुपए कमाए हैं। वहीं, बीते 4 साल में सुशील गुप्ता की प्रॉपर्टी में 6 करोड़ रुपए बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, पिछले एक साल में उनकी प्रॉपर्टी सिर्फ 6.65 लाख बढ़ी। तीसरे उम्मीदवार एनडी गुप्ता ने 9.60 करोड़ की प्रॉपर्टी बताई है। दूसरी ओर, दिल्ली के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि सुशील गुप्ता के सामने आप की दिवंगत नेता संतोष कोली की मां पर्चा दाखिल करेंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2lXnms1
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment