onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, January 21, 2018

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट: AAP के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द, राष्ट्रपति ने EC की सिफारिश मंजूर की

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है। राष्ट्रपति ने इलेक्शन कमीशन की सिफारिश को मंजूरी दे दी। सरकार ने रविवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। बता दें कि बीते शुक्रवार इन 20 विधायकों के ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) मामले में शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) ने राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी थी। EC ने कहा था, "संसदीय सचिव होने के नाते ये लोग (AAP विधायक) लाभ के पदों पर थे, इसलिए दिल्ली विधानसभा के MLAs के तौर पर इनकी सदस्यता रद्द की जाए।" इस सिफारिश के खिलाफ 7 विधायकों ने दिल्ली हाईकोर्ट में तुरंत सुनवाई की डिमांड की थी। सुनवाई के दौरान HC ने विधायकों को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2G1t5pc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment