
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा कैंडिडेट के लिए आरबीआई के गवर्नर रहे रघुराम राजन, अरुण शौरी समेत 18 बाहरी लोगों से कॉन्टैक्ट किया गया था। लेकिन ज्यादातर हस्तियों ने झाड़ू के बैनर तले राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया और कुछ लोगों ने जानबूझ कर मना कर दिया। पार्टी के 10 नेताओं के नाम पर भी चर्चा हुई थी। बुधवार को आप ने सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता जैसे बाहरी लोगों को राज्यसभा का टिकट देने का एलान किया। इससे कुमार विश्वास नाराज हो गए। उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में केजरीवाल पर तंज कसा। राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 जनवरी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2E2mxon
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment