
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 4 दिन के विदेशी दौरे पर जा रहे हैं। पीएम 9 फरवरी को रवाना होंगे। इस दौरान वो फिलिस्तीन, ओमान और यूएई जाएंगे। फिलिस्तीन का दौरा इसलिए बेहद अहम है क्योंकि हाल ही में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पांच दिन की विजिट पर भारत आए थे। इजराइल और फिलिस्तीन के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। लिहाजा, मोदी की कोशिश इजराइल के साथ ही फिलिस्तीन को भी साधने की होगी। हालांकि, भारत और फिलिस्तीन के रिश्ते अच्छे रहे हैं और यूएन में एक अलग देश के तौर पर भारत हमेशा फिलिस्तीन के पक्ष में आवाज उठाता रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2njVcqT
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment