
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ देशभर में करणी सेना और राजपूत संगठनों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार रात कुछ लोगों ने एक मॉल में तोड़फोड़ की। यहां खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले भी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट और सेंसर बोर्ड पहले ही फिल्म को हरी झंडी दे चुका है। कोर्ट ने फैसले पर दोबारा विचार करने वालीं मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार की पिटीशंस को खारिज कर दिया। उधर, विरोध के चलते गुजरात के बाद बिहार के ज्यादातर थियेटर मालिकों ने फिल्म नहीं दिखाने का फैसला लिया है। वहीं, करणी सेना का दावा है कि पद्मावत की रिलीज के खिलाफ राजपूत समाज की 1908 महिलाएं चित्तौड़गढ़ में जौहर करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। बता दें कि पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2E12I1Z
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment