
सैटेलाइट इमेजों के हवाले से जारी कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने डोकलाम इलाके के उत्तरी हिस्से में 7 हेलीपैड बना लिए हैं। वहां पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, टैंक्स, आर्म्ड व्हीकल्स, ऑर्टिलरी समेत कई मिलिट्री इक्युपेंट्स की मौजूदगी पाई गई है। बताया जा रहा है कि चीन वहां पर आगे सड़क बनाने की कोशिश कर सकता है। वहीं, आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने बुधवार को रायसीना डायलॉग में कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते अब डोकलाम से पहले जैसे हो चुके हैं। अब कोई गंभीर समस्या नहीं है। उत्तरी डोकलाम में चीनी सैनिक मौजूद हैं, पर उनकी तादाद बहुत ज्यादा नहीं है। चीनी सैनिकों के ज्यादातर काम अस्थायी तरह के हैं। ठंड की वजह से वे इक्युपमेंट्स को नहीं ले गए होंगे। भारतीय सेना भी वहां है, अगर चीनी सैनिक वापस आते हैं तो हम उनका सामना करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mJ0MCR
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment