
अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब सात हजार करोड़ रुपए की मिलिट्री एड रोके जाने के बाद पाकिस्तान ने भी 7 दिन बाद उसे जवाब दिया है। पाकिस्तान ने अमेरिका को दी जाने वाली सभी तरह की मिलिट्री और खुफिया मदद रोकने का एलान किया है। खास बात ये है कि पाकिस्तान ने अभी अमेरिका को लैंड और एयर एक्सेस रोकने पर कोई फैसला नहीं किया है। ये इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी ट्रूप्स को रसद जमीन और आसमान के जरिए ही पहुंचाई जाती है। पाकिस्तान की तरफ से पहली धमकी इन्हीं दो रास्तों को बंद करने की दी गई थी। दूसरी तरफ, अमेरिका ने कहा है कि उसे पाकिस्तान ने ऐसे किसी फैसले की जानकारी नहीं दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CWufmT
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment