
दिल्ली-एनसीआर साल के दूसरे दिन भी लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। पूरे इलाके में सर्दी बढ़ गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह टेम्परेचर मिनिमम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 64 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 21 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी काफी कम रही, इसकी वजह से 20 फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 6 उड़ानों के रद्द किया गया है। सोमवार को दिल्ली में 17 साल में सबसे घना कोहरा रहा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2A0Qvqr
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment