onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Monday, January 8, 2018

बेंगलुरु के रेस्तरां में आधी रात को आग लगी, बिल्डिंग में सो रही एक महिला समेत 5 इम्प्लॉइज की मौत

यहां के एक बार-रेस्टोरेंट में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आग लग गई। इस दौरान बिल्डिंग में इसी बार के पांच इम्प्लॉईज सो रहे थे। घटना में पांचों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह बार केआर. मार्केट की कुंबारा सांघा बिल्डिंग में है। आग रात करीब 2.30 बजे लगी और इसके बाद तेजी से फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्कोहल की वजह से केमिकल रिएक्शन हुआ और आग ज्यादा तेजी से भड़की। यहां सो रहे पांचों इम्प्लॉईज को बचने का मौका भी नहीं मिला। हादसे की वजहों का फिलहाल, पता नहीं लग सका है। मामले की जांच की जा रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2maLSWx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment