onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Monday, January 22, 2018

दावोस समिट: 47 साल में पहली बार WEF की बागडोर 7 महिलाओं के हाथों में, भारत की चेतना सिन्हा भी शामिल

स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) सोमवार देर रात से शुरू हो रहा है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। सबसे रोचक बात है कि इसके 47 साल के इतिहास में पहली बार सम्मेलन की अध्यक्षता की बागडोर 7 महिलाओं को सौंपी गई है। इनमें एक यूनियन बॉस, एक न्यूक्लियर फिजिसिस्ट, दो कंपनी हेड, एक फाइनेंशियल ऑर्गनाइजेशन की लीडर, एक इकोनॉमिस्ट और एक प्रधानमंत्री (नार्वे) शामिल हैं। भारत की चेतना गाला सिन्हा भी जिम्मेदारी मिली है। वे माणदेसी महिला सहकारी बैंक की चेयरमैन हैं। बता दें कि दावोस फोरम की शुरुआत 1971 में हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BjJG3C
via IFTTT

No comments:

Post a Comment