onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Thursday, January 11, 2018

अमेरिकी संसद में 45% ज्यादा ग्रीन कार्ड्स जारी करने वाला बिल पेश, 5 लाख भारतीयों को हो सकता है फायदा

ग्रीन कॉर्ड्स को लेकर अहम बिल संसद में पेश किया गया। इसमें मेरिट के आधार पर इमिग्रेशन सिस्टम पर जोर दिया गया है। साथ ही 45% ग्रीन कॉर्ड्स में इजाफा करने की बात कही गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर इस बिल पर संसद में मुहर लगती है, तो करीब 5 लाख भारतीयों को फायदा हो सकता है, जो इस कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने H-1B वीजा पर चल रहे संशय स्थिति साफ की थी और कहा था कि वह एक्सटेंशन पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं कर रहा है। इस फैसले का फायदा साढ़े सात लाख इंडियन प्रोफेशनल्स को होगा। वे आगे भी वहां नौकरियां करते रहेंगे। उन्हें भारत नहीं लौटना होगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CTt7x2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment