onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Monday, January 15, 2018

मोदी-नेतन्याहू के लंच में प्ले हुआ श्री 420 का गाना; इजरायली PM बोले- बॉलीवुड देखने को लेकर उत्साहित हूं

इजरायल के प्रधानंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और नरेंद्र मोदी के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश हैं कि हम बॉलीवुड जाएंगे। हम इसे सीधे तौर पर देखना पसंद करेंगे।" इसके बाद इकोनॉमिक रिलेशन सेक्रेटरी विजय गोखले ने कहा, "मोदी जी ने नेतन्याहू के लिए लंच होस्ट किया। इस दौरान लाइव बैंड ने ईचक दाना-बीचक दाना पर परफॉर्म किया। वहां मौजूद इजरायली इसे सुनकर हैरान हो गए। ज्यादातर लोगों ने कहा कि वे इस गाने को पहचानते हैं।" 1955 में रिलीज हुई राजकपूर की फिल्म श्रीमान 420 का ये गाना है और इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। बता दें कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिन के दौरे पर रविवार को भारत पहुंचे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2FH5edV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment