
ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स की वजह से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 70 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 35868 प्वाइंट्स पर खुला। वहीं निफ्टी भी 31 प्वाइंट बढ़कर 10997 प्वाइंट्स पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी से निफ्टी पहली बार 11000 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स भी 36000 के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स सिर्फ चार कारोबारी दिनों में ही 1000 प्वाइंट्स चढ़ा है। इससे पहले 17 जनवरी को इसने 35000 के की ऊंचाई को छू लिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2BjJaTA
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment