
भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर कारोबार कर रहा है। सरकार द्वारा अतिरिक्त उधारी में कटौती किज जाने की घोषणा से दूसरे दिन भी बाजार में तेजी जारी है। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स ने 35,500 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ है। वहीं हेवीवेट शेयरों आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, मारुति, एसबीआई में उछाल से मार्केट को सपोर्ट मिला है। कारोबार में निफ्टी 10,887.50 के रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचा है, जबकि सेंसेक्स ने 35507.36 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल बनाया है। फिलहाल सेंसेक्स 409 अंक बढ़कर 35,491 अंक पर और निफ्टी 89 अंक चढ़कर 10,877 अंक पर कारोबार कर रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2mIhSRq
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment