
कश्मीर और हिमाचल से आ रही ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत नॉर्थ इंडिया में कड़ाके की ठंड जारी है। कोहरे और धुंध का असर ट्रेन-एयर ट्रैफिक पर हुआ। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 62 ट्रेन लेट हैं और 18 को रद्द करना पड़ा। 17 फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। गुरुवार को दिल्ली में टेम्परेचर 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, गाजियाबाद के हिंडन समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में पारा शिमला के बराबर 2.9 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी में बुधवार रात 2.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक विजिबिलिटी जीरो रही। वेदर डिपार्टमेंट ने कहा है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2F16o3J
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment