
मोदी सरकार ने ट्यूबरकुलोसिस (TB) के मरीजों को हर महीने 500 रुपए मदद देने की योजना बनाई है। ताकि वे अपने लिए पौष्टिक खाना खरीद पाएं और इलाज के लिए आने-जाने में किराए के तौर पर इसे खर्च कर सकें। मरीजों को यह मदद उनके पूरी तरह ठीक होने तक मिलेगी। आधार नंबर और मेडिकल डॉक्युमेंट्स के हिसाब से रकम बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर होगी। एक अनुमान के मुताबिक, भारत में हर साल 28 लाख लोग टीबी का शिकार होते हैं। इनमें से 17 लाख केस ही सामने आते हैं, जिन्हें इलाज मिल पाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2Du2mAz
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment