onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Tuesday, January 16, 2018

पद्मावत 25 जनवरी को हरियाणा में रिलीज नहीं होगी, राजस्थान समेत 3 राज्यों में पहले ही लगा है बैन

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को हरियाणा में रिलीज नहीं होगी। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में फिल्म पर रोक लगाने के फैसले को मंजूरी दी गई। फिल्म के विरोध में राजपूत करणी सेना ने राजस्थान के धौलपुर में रैली निकाली। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश की सरकारें पहले ही रिलीज पर रोक लगा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश और गोवा में पद्मावत दिखाए जाने पर स्थित अभी साफ नहीं है। दूसरी ओर, फिल्म मेकर्स ने रविवार को पद्मावत की ऑफिशियल रिलीज डेट का एलान किया था। बता दें कि पद्मावत पर पिछले काफी समय से विवाद हो रहा है। सेंसर बोर्ड इसे बिना किसी कट के रिलीज करने की बात कह चुका है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2DDyIJ4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment