onht

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Sunday, January 14, 2018

25 जनवरी को 3 भाषाओं में रिलीज होगी पद्मावत, फिल्म मेकर्स ने कन्फर्म की रिलीज डेट

पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स भंसाली प्रोडक्शन और वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने तारीख कन्फर्म करते हुए बताया कि फिल्म को दुनियाभर में एक साथ IMAX 3D में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी। बता दें कि, पद्मावत पर पिछले काफी समय से विवाद हो रहा है। हालांकि, शनिवार को ही सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज करने की बात कही थी। मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सरकार ने अपने यहां फिल्म को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने फिल्म पर रोक लगाने से मना कर दिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2AZ7w4R
via IFTTT

No comments:

Post a Comment