
देशभर में जल्द ही सभी ट्रेन 22 कोच के साथ दौड़ेंगी। इसी योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड कर इनकी लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सभी ट्रेनों में कोच की संख्या एक जैसी होने पर इन्हें कहीं से भी चलाया जा सकेगा। इससे मेंटेनेंस के लिए इंतजार नहीं करना होगा और लोगों का सफर जल्दी पूरा हो सकेगा। वहीं, रेलवे अफसर के मुताबिक, योजना के पहले फेज के लिए 300 ट्रेन को चिह्नित किया गया है, जुलाई में आने वाले टाइम टेबल में इनकी संख्या और रूट तय कर दिए जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar http://ift.tt/2CrskHI
via
IFTTT
No comments:
Post a Comment